बिग ब्रेकिंग

अनोखी शादी: बारिश भी नहीं रोक पाई इनकी शादी… छाता लेकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे…

बालाघाट 2 मई 2023 शादी के एक बहुत ही खास रिश्ता होता है, जहां दो लोग गाजे-बाजे के साथ एक दूसरे के साथी बनते हैं। लड़का-लड़की जब पति-पत्नी के बंधन में बंधते हैं, तो उन्हें बहुत से रीति-रिवाज निभाने होते हैं। विवाह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और पवित्र मंत्रों के साथ वर-वधू सात जन्मों के बंधन में बंध जाते हैं। पर प्रदेश में अलग अलग जिलों में लगातार जोरदार बारिश के कारण शादी विवाहों पर असर पड़ा है। इस बीच बालाघाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बारिश की वजह से एक जोड़े को छाता लेकर सात-फेरे लेने पड़े हैं। छाता लिए दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल है। मंडप में दूल्हा और दुल्हन के सिवा बारिश की वजह से कोई दिख नहीं रहा है।

अब इस अनोखी शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को मुंगेली जिले का बता रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किस जगह का है, इसकी स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है।

गर्मी के सीजन में मानसून जैसा नजारा

दरअसल, मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। गर्मी के सीजन में मानसून जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले पांच दिनों से प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसी बीच एक अनोखी शादी का यह वीडियो सामने आया। इस शादी में भारी बारिश के बीच दूल्‍हा-दुल्‍हन ने छाता ओढ़कर फेरे लिए।

वीडियो में आ रही आवाज के अनुसार मंडप के आसपास बैठे लोग तालियां बजा रहे हैं। कुछ लोग दूल्‍हा-दुल्‍हन को देखकर हंस रहे हैं। दरअसल, मंडप के ऊपर पत्तियां बिछाई जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं होने की वजह से बारिश का पानी नीचे आ रहा था। ऐसे में दूल्‍हा-दुल्‍हन को बारिश के बीच छाता ओढ़कर फेरे लेने पड़े।

वायरल वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है कि शादी की रस्में पूरी हो गई थीं। मगर फेरे नहीं हो पाए थे। इस वजह से घर के लोगों ने इस तरह से बरसते पानी में फेरे करवाने का फैसला किया था।

Back to top button