हेडलाइन

“ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ” PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित दिग्गज नेताओं ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई लिखा….

Vishnudev sai birthday special: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 60 साल के हो गए हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। अलग-अलग संगठन के लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

इससे पहले सुबह से ही मुख्यमंत्री के अस्थाई निवास पहुना में नेता मंत्री पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने vishnudev sai को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने लिखा है…

छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीँ गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह ने बधाई देते हुए लिखा है कि, उन्हें यकीन है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार, छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

 

गृह मंत्री के अलावा सोशल मीडिया पर कई अन्य केंद्रीय मंत्री और नेताओं ने भी जन्मदिन की बधाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी है।

Back to top button