क्राइमटॉप स्टोरीज़

VIDEO: … और वीरू बन गया सनकी प्रेमी… प्रेमिका से शादी की जिद करते हुए 70 फीट टावर पर चढ़ा युवक… घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

जांजगीर चाम्पा 24 नवंबर 2022। शोले में बसंती के लिए वीरू तो सिर्फ टंकी पर ही चढ़ा था… लेकिन जांजगीर में तो अपनी प्रेमिका के लिए प्रेमी 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। सनकी आशिक की करतूत से पुलिस घंटो परेशान हैं। घंटों मशक्कत के बाद प्रेमी को टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर जा रही है।

युवक पामगढ़ का रहने वाला है। प्रेमी गांव के ही एक नाबालिग लड़की से प्यार करता है और उसी से शादी की जिद को लेकर युवक टावर पर चढ गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के 3 वार्ड की घटना है। जानकारी के मुताबिक युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ा है और बार-बार शादी की बात कह रहा था। हालांकि ऊंचाई की वजह से उसकी बातें स्पष्ट आ नहीं रही था।

इधर, युवक कूदने की भी धमकी दे रहा है, लिहाजा नीचे जाल और एक्स्ट्रा गद्दा भी लगाया गया है, वहीं होमगार्ड को भी सूचना दी गयी है। युवक को उतारने की कोशिश की जा रही है। प्रेमिका से शादी की जिद पर प्रेमी मोबाइल टावर के उपरी सिरे पर चढ़ गया। पिछले करीब 4-5घंटे से सनकी युवक टावर पर ही मौजूद था।

Back to top button