बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

VIDEO- कांग्रेस के बाद अब भाजपा प्रत्याशी पर भी मामला दर्ज, महिला कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार मामले में थाना में प्रदर्शन पड़ा भारी

जशपुर 14 नवंबर 2023। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुनकुरी थाना घेराव करने वाले विष्णुदेव साय के खिलाफ पुलिस ने ये कार्रवाई की है। भाजपा का आरोप है कि उनकी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता से, कांग्रेस प्रत्याशी युडी मिंज द्वारा किये गए बदसलूकी और मोबाइल छीनने के मामले मे शिकायत करने के बाद भी, पुलिस ने अब तक मिंज के खिलाफ प्राथमिकी पंजीबद्ध नहीं किया है। जिसके बाद विष्णुदेव साय अपने समर्थकों के साथ थाने का घेराव करने पहुंचे थे।

जिसके बाद पुलिस ने यूडी मिंज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यूडी मिंज के अलावे कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। अब भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

मंजूभगत ने पुलिस से किये गए शिकायत मे बताया है कि 12 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे युडी मिंज, 10-12 कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ उनके घर मे जबरन अंदर घुस आए और धक्का मुक्की करते हुए, हाथ से मोबाइल छीन लिया। पीड़िता के अनुसार युडी मिंज और कांग्रेस के कार्यकर्ता, भाजपा के लाड़ली बहना योजना के लिए भरवाये जा रहे फ़ार्म का विरोध कर रहे थे। इसके साथ ही उनके द्वारा, गाँव मे चुनावी कार्यालय खोलने के लिए कमरा णा दिए जाने से भी युडी मिंज उनसे नाराज थे। पीड़िता ने पुलिस से मामले मे मिंज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Back to top button