हेडलाइन

ब्रेकिंग: रायपुर में गोली से आरक्षक की मौत, पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 26 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर रायपुर से आ रही है। दंतेवाड़ा से पूर्व विधायक रही देवती कर्मा के बंगले में गोली चली है। घटना में आरक्षक अजय सिंह की मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में लगे आरक्षक से दुर्घटनावश गोली चलने की जानकारी आयी है।

जानकारी के मुताबिक हथियारो की सफ़ाई के दौरान हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक APC के हथेली को पार कर दाहिने सीने में गोली जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी। एक्सीडेंटल फायरिंग की आशंका  फिलहाल बतायी जा रही है, मामले की जांच चल रही है।

 

Back to top button