शिक्षक/कर्मचारीहेडलाइन

संयुक्त शिक्षक संघ की “संयुक्त संवेदना” पहल बनी मिसाल… दिवंगत शिक्षक परिवार के लिए फरिश्ता बनकर निभाते हैं शिक्षक साथी फर्ज… दिवंगत परिवार को दी 1.51 लाख की मदद

कसडोल 28 नवंबर 2022। दिवंगत शिक्षकों के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ कसडोल एक मिसाल है। मदद में अग्रणी संयुक्त शिक्षक संघ ने दिवंगत सहायक शिक्षक के परिवार को 1,51,000 की आर्थिक मदद की। दरअसल जब से कसडोल ब्लॉक में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ कसडोल का गठन हुआ है, तब से इस संगठन ने मानवता के क्षेत्र में अतुलनीय काम किया है। संयुक्त संवेदना के नाम पर संगठन की तरफ से जरूरतमंद और दिवंगत शिक्षक परिवार को ना सिर्फ आर्थिक मदद मुहैय्या करायी जाती है, बल्कि शिक्षक परिवार को अनुकंपा नियुक्ति और शासकीय लाभ दिलाने की दिशा में भी मदद की जाती है।

योजना के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कसडोल के कोई भी सदस्य शिक्षक या शिक्षिका के दिबंगत होने पर दुखी परिवार को 151000 रुपए की सहयोग राशि दी जाती है।वर्तमान में संगठन के 3 शिक्षक साथी दिवंगत हो गए थे। जिसमें से सुखराम बरिहा प्राथमिक शाला थरगांव में पदस्थ थे। जिनकी आकस्मिक मृत्यु विगत दिनों हो गई थी। उनकी धर्मपत्नी नान कुंवर बरिहा को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संगठन ब्लॉक इकाई कसडोल की तरफ से संयुक्त संवेदना राशि ₹151000 देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

आज के इस संयुक्त संवेदना श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नंद लाल देवांगन एवं ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद चौहान के नेतृत्व में ब्लॉक के समस्त पदाधिकारियों द्वारा दिए गए दायित्व को निभाते हुए। ब्लॉक उपाध्यक्ष ललित साहू ,ब्लॉक सलाहकार नील कुमार नायक, जगत राम खड़िया, ब्लॉक सचिव अश्विनी डडसेना, संकुल संयोजक थरगांव विजय मुटकिया, संकुल संयोजक कुशभांठा सुनील पटेल, थरगांव संकुल समन्वयक चौहान सर साथ ही संकुल थरगांव से सुमन नाग , नीलांबर प्रधानर ,सन्नो साहू और भी बहुत सारे शिक्षक साथियों की उपस्थिति में संयुक्त संवेदना राशि1,51,000 रू दिया गया।

साथ ही स्वर्गीय सुखराम बरिहा की आत्मा की शांति हेतु समस्त साथियों द्वारा प्रार्थना की गई एवं उनकी धर्मपत्नी को किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होने पर पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया गया।

Back to top button