हेडलाइन

VIDEO-धान खरीदी में एक और नया रिकॉर्ड : देश भर में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ के किसानों ने बेचा अपना धान…मुख्यमंत्री बोले- सबसे ज़्यादा धन किसानों की जेब में छत्तीसगढ़ में गया..दिये ये आंकड़े..

रायपुर 22 जनवरी 2023। धान खरीदी में छत्तीसगढ़ ने इस बार नया कीर्तिमान गढा है। CFPP (Central Food Grains Procurement Portal) के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में धान बेचने वाले किसानों में सर्वाधिक किसानों की संख्या छत्तीसगढ़ से है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है…

छत्तीसगढ़ सरकार ने #धान खरीदने का एक और रिकॉर्ड बनाया है। देश भर में धान बेचने वाले सर्वाधिक किसान छत्तीसगढ़ से हैं। मतलब सबसे ज़्यादा #धन किसानों की जेब में #छत्तीसगढ़ में गया है. आज छत्तीसगढ़ मंदी से अछूता है, बाजार गुलज़ार हैं।

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छग

प्रदेश के 23 लाख से ज्यादा किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचकर बनाया रिकार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक छत्तीसगढ़ में 103 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गयी है। लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि सबसे ज्यादा किसानों ने छत्तीसगढ़ में धान बेचा है। छत्तीसगढ़ में अब तक 23 लाख से ज्यादा किसानों प्रदेश में धान बेचा है। इतनी बड़ी संख्या में किसी भी राज्य में किसानों ने अपने धान को समर्थन मूल्य पर नहीं बेचा है।

पंजाब भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करता है, लेकिन उसकी भी संख्या 7.80 लाख के आसपास ही है। अन्य राज्य तो आसपास भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में सिर्फ 14 से 15 लाख किसान ही धान बेचते थे, लेकिन अब ये आंकड़ा 23 लाख से ज्यादा हो गया है।

अन्य भाजपा शासित राज्यों से छत्तीसगढ़ की वित्तीय व्यवस्था काफी बेहतर है

दूसरी बड़ी बात यह है कि देश में जितने भी भाजपा शासित राज्य हैं, उसमें कर्ज और ब्याज भुगतान का आंकड़ा सबसे बेहतर छत्तीसगढ़ का ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था दूसरे भाजपा शासित राज्यों की तुलना में सबसे बेहतर है। ब्याज और कर्ज के परसेंटेज वाइज दर को देखेंगे तो वो भी छत्तीसगढ़ में कम है, वहीं कर्ज अदायगी भी कम है। ये आंकड़े आरबीआई के दिये हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्य भाजपा शासित राज्यों की बात करें तो वित्तीय प्रबंधन छत्तीसगढ़ का बहुत अच्छा है। अन्य राज्यों की तुलना और खासकर भाजपा शासित राज्यों की बात करें तो उनसे काफी बेहतर स्थिति में छत्तीसगढ़ की वित्तीय व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग यह कहते थे कि छत्तीसगढ़ की वित्तीय अर्थव्यवस्था खराब है और खासकर भारतीय जनता पार्टी के नेता जो वित्तीय व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े करते थे, उन्हें आरबीआई का आंकड़ा जरूर देखना चाहिये, जिसमें हमारी अर्थकव्यवस्था यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा जैसे प्रदेशों से काफी बेहतर है।

Back to top button