बिग ब्रेकिंग

VIDEO : राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह से ,पहले विकास कार्य तेजी से चल रहा…

अयोध्या 22 दिसंबर 2023|अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले विकास कार्य तेजी से चल रहा है। अयोध्या के डिविजनल कमिश्मर गौरव दयाल ने बताया कि मुख्य रूप से चार कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। जिनमें से तीन पूरे हो चुके हैं। रामपथ पर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सारे कार्य 30 दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। फ्लाइओवरों का निर्माण चरणवार किया जाएगा। राम जन्मभूमि तक पहुंचने के लिए जो दो ROB हैं वो जल्द ही चालू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि कुछ लेन 30 दिसंबर तक चालू हो जाएंगी और अन्य काम पूरा होने पर खुल जाएंगी।

बताया जा रहा है कि अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह से सजाया जा रहा है। राम मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों, दीवारों को पेंट कर रामायण काल की कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। विकास कार्य का जायजा लेने खुद मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर अयोध्या आते रहते हैं

अलग-अलग भाषाओं में पट्टिकाएं लगाई जाएंगी
मिली जानकारी के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यहां तमिल और तेलुगू सहित अलग-अलग भाषाओं में पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी जोन) पीयूष मोर्डिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों को चिह्नित करने की योजना बनाई गई है और जिस मार्ग से पैदल यात्री जाएंगे उन पर वाहनों को जाने से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्गों की आवश्यकता के अनुरूप योजना तैयार की जा रही है। कुछ मार्गों पर ई-रिक्शा को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।

Back to top button