बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

VIDEO ब्रेकिंग : प्रदर्शनकारियों व पुलिस में झड़प… ग्रामीणों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, गाड़ियां तोड़ी… NW न्यूज से बोले SP ….

रायपुर 21 सितंबर 2022। गरियाबंद से एक बड़ी खबर आ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव किया है। इस पथराव में कुछ पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के अमलीपदर थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर नाराजगी की वजह से ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था। गरियाबंद एसपी अमित तुकाराम कामले ने NW न्यूज को बताया कि …

धान खरीदी केंद्र खोलने को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था। पुलिस टीम पहुंची, तो आंदोलनकारी आक्रामक हो गये और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हैं। फिलहाल रास्ता जो जाम किया गया था, उसे खोल दिया गया है।

अमित तुकाराम कामले, एसपी, गरियाबंद

सड़क जाम की सूचना पर अमलीपदर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची थी, ग्रामीणों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पुलिस पर ही उग्र हो गये। ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की भी खबर है। ग्रामीणों ने कई गाड़ियों को भी पलट दिया,वहीं वाहनों में भी तोड़फोड़ की है।

फिलहाल रास्ता तो खोल दिया गया है, लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर कैंप किये हुए हैं। एस

Back to top button