बिग ब्रेकिंग

VIDEO : कर्मचारी GAD के निर्देश के बावजूद नहीं पहुंच रहे वक्त पर दफ्तर…. 10 बजे के बाद भी शिक्षा विभाग, उद्योग व ट्राइबल सहित कई दफ्तरों में सन्नाटा…. कलेक्टर बोले….

मुंगेली 9 फरवरी 2022। सप्ताह में दो दिन की छुट्टी और 5 डे वर्क का आफर लग रहा है कर्मचारियों को भा नहीं रहा है। GAD के सख्त निर्देश के बावजूद कर्मचारी वक्त पर आफिस नहीं पहुंच रहे हैं। कल ही जांजगीर सहित कई जिलों में कलेक्टर ने इंस्पेक्शन कर 70 से ज्यादा कर्मचारियों को नोटिस भेजा था, वहीं वेतन कांटने का निर्देश भी दिया गया था। लेकिन अगले दिन फिर से ढाक के वही तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो गयी।

मुंगुली जिले के कई दफ्तरों में सुबह 10 बजे तक अधिकांश कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचे। शिक्षा, उद्योग, ट्रायबल सहित करीब 70 फीसदी विभागों में निर्धारित समय पर भी सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी के साथ-साथ अधिकारी भी नदारद नजर आये। इधर कर्मचारियों की इस नाफरमानी से कलेक्टर नाराज दिखे। उन्होंने साफ कहा है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

दरअसल 26 जनवरी को मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लिए 5डे वीक का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद 5 फरवरी से 5डे वीक का आदेश जारी हो गया है। 5 डे वीक के नियम के साथ-साथ कार्यालयीन समय में भी बदलाव किया गया है, जिसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कर्मचारियों का वक्त दफ्तर के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन कर्मचारी इस वक्त का पालन नहीं कर रहे थे।

जिसके बाद कल जीएडी ने निर्देश जारी कर कर्मचारियों को समय का पालन करने को कहा था, वहीं वक्त पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही गयी थी। लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी वक्त पर आफिस नहीं पहुंच रहे हैं।

Back to top button