बिग ब्रेकिंग

ट्रांसफर बैन : उपसमिति के चेयरमैन होंगे ताम्रध्वज साहू….शिक्षा मंत्री सहित ये मंत्री होंगे सदस्य… इसी महीने होगी पहली बैठक

रायपुर 14 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पर बैन को हटाने का फैसला सरकार ने ले लिया है। कैबिनेट में इसे लेकर आज लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद कैबिनेट ने ट्रांसफर पर बैन हटाने को लेकर एक उप समिति बनाने का फैसला लिया। मंत्रिमंडलीय उप समिति ट्रांसफर की नीति निर्धारित करेगी। जानकारी के मुताबिक इस समिति की पहली बैठक इसी महीने मानसून सत्र के तुरंत बाद होगी।

एक मत्री ने NW न्यूज 24 को बताया कि जल्द से जल्द उपसमिति अपनी सिफारिश भेज देगी। सरकार भी जल्द से जल्द ट्रांसफर नीति प्रदेश में लागू करना चाहती है। सभी कर्मचारियों-अधिकारियों की हितों का ख्याल रखकर सिफारिश तैयार की जायेगी। उपसमिति की सिफारिश और फैसले पर मुख्यमंत्री अपना अनुमोदन देंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि ….

स्थानांतरण नीति 2022 के परिपेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया कि इस संबंध में मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया जाएगा, जिसके सुझाव/अनुशंसा के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। मंत्रीमंडलीय समिति की बैठक जल्द होगी, मानसून सत्र के बाद उपसमिति की सिफारिश मिल जायेगी, जिसके बाद ट्रांसफर होना शुरू हो जायेगा

उपसमिति में पांच मंत्री होंगे. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपसमिति की अध्यक्षता करेंगे, वहीं समिति के सदस्य के रूप में मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिव कुमार डहरिया और अनिला भेंडिया को भी शामिल किया गया है।

Back to top button