बिग ब्रेकिंग

VIDEO : “कका जिंदा है रे”….जब विधायक चंद्रदेव राय ने इस गाने पर किया जबरदस्त वाला डांस… खैरागढ़ उपचुनाव के प्रचार के दौरान अलग ही अंदाज में दिखे संसदीय सचिव व कांग्रेसी कार्यकर्ता

रायपुर/राजनांदगांव 10 अप्रैल 2022। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार का दौर खत्म होने के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो निकाला गया। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में उतरे। इस दौरान बिलाईगढ़ विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का बिल्कुल जुदा अंदाज दिखा। चंद्रदेव राय ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर “कका जिंदा है रे” के गाने पर जबरदस्त डांस किया।

कांग्रेस के रोड शो के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। कांग्रेस पार्टी के विधायक व कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। आपको बता दं कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। कांग्रेस पार्टी ने जहां खैरागढ़ उपचुनाव को जीतकर उपचुनाव में जीत के सिलसिले को बरकरार रखने का दावा किया है, तो वहीं बीजेपी भी खैरागढ़ की जीत से पार्टी में जान फूंकने की तैयारी में है।

जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ विधानसभा की सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने इस सीट पर कोमल जंघेल को उतारा है। बीजेपी खैरागढ़ में करिश्माई जीत का दावा कर रही है। हालांकि कांग्रेस अपने तीन साल के कार्यकाल के बूते जीत का दंभ भर रही है।

Back to top button