पॉलिटिकलहेडलाइन

हार के बाद डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का ट्वीट, अपने भावुक ट्वीट लिखा… आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद….

सरगुजा 4 दिसंबर 2023। अंबिकापुर हाईप्रोफाइल सीट से टीएस सिंहदेव की अप्रत्याशित हार हुई है। 100 से भी कम वोटों से हारने वाले टीएस सिंहदेव ने अपनी हार के बाद ट्वीट किया है। सिंहदेव ने ट्वीट में लिखा है कि….

छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

टीएस सिंहदेव, कांग्रेस प्रत्याशी

आपको बता दें कि अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के राजेश अग्रवाल से महज टीएस सिंहदेव सिर्फ 94 वोटों हारें हैं। सिर्फ सिंहदेव ही नहीं सरगुजा से एक और मंत्री को हार मिली है। सीतापुर विधानसभा सीट से खाद्यमंत्री अमरजीत भगत 17,160 वोट से चुनाव हार गए। भाजपा ने सीतापुर में पहली बार जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो को 83,088 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत को 65,928 वोट मिले हैं।वहीं लुंड्रा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज 24,128 वोट से चुनाव जीत गए हैं। इन्हें 87,463 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रीतम राम को 63,335 वोट मिले हैं।

Back to top button