टॉप स्टोरीज़

VIDEO : मंत्रालय की छठी मंजिल से कूदा युवक…. गर्लफ्रेंड के लिए मांग रहा था इंसाफ… CM से मिलने पहुंचा था मंत्रालय

महाराष्ट्र 18 नवंबर 2022: दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय ‘मंत्रालय’ (Mantralaya) की छठी मंजिल से एक शख्स ने छलांग लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि वह सुरक्षा जाल के कारण बच गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बापू मोकाशी (43) ने दोपहर करीब तीन बजे इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन वह उस सुरक्षा जाल पर गिरा जो नीचे खुली जगह को कवर करने के लिए लगाया गया है।

बीड़ जिले के जोगेश्वरी का रहने वाला 43 साल के बापू नारायण मोकाशे का दावा है कि उसकी प्रेमिका के साथ कथित तौर पर रेप किया गया था। इसके बाद उसने 2018 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मगर, पुलिस ने मामले की सही से जांच नहीं की थी। वह लगातार स्थानीय थाने में मामले का पता करता रहा, लेकिन पुलिस उसे कोई जवाब नहीं दे रही थी।

इसलिए वह मंत्रालय में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए गया था। हालांकि, उसे सीएम से मिलने के लिए एंट्री नहीं मिल पाई क्योंकि मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे हताशा में बापू नारायण ने मंत्रालय की छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि वह शख्स सुरक्षा जाल पर गिरा हुआ है।

उसने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी, जिस पर खून लगा हुआ था. कूदने वाले शख्स के चेहरे से खून भी निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्रालय से कई लोग बाहर निकल आए और हर मंजिल पर लोगों की भीड़ इस नजारे को देख रही थी और अपने मोबाइल में कैद कर रही थी।

बापू मोकाशी को पुलिस ने जाल से निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मरीन ड्राइव पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इस मौके पर मंत्रालय में भारी भीड़ थी। अचानक बापू मोकाशी उछल पड़े क्योंकि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी। युवक के इस छलांग लगाने के बाद मंत्रालय में सनसनी मच गई। मंत्रालय पुलिस तुरंत उस जगह पर पहुंची जहां सुरक्षा घेरा था। मंत्रालय के सुरक्षा घेरे में आने के बाद भी बापू मोकाशी कुछ समय तक वहीं रहे।

इसी बीच वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वहीं पुलिस उसे समझने की कोशिश करने लगी। आखिरकार पुलिस की समझाइश के बाद वे सुरक्षा घेरे से बाहर आ गए। बाहर आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और हिरासत में लिया। पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है। चूंकि पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी घटना है, ऐसे में प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ने की संभावना है। आज की घटना से एक बार फिर मंत्रालय में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Back to top button