टेक्नोलॉजी बिज़नेस

गोवा से मुंबई जा रही फ्लाइट के इंजन में आई तकनीकी खराबी,…बड़ा हादसा होने से टला….

गोवा 23 अगस्त 2022 : भारतीय एयरलाइंस कि इंडिगो की फ्लाइट में एक बार फिर खराबी की बात सामने आई है। इंडिगो की फ्लाइट 187 यात्रियों के साथ गोवा से मुंबई जा रही थी तभी फ्लाइट को इंजन में तकनिकी खराबी आने के बाद फ्लाइट को वापस गोवा एयरपोर्ट पर ही लैंड कराया गया।

गोवा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टल गया है। इसको लेकर अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि मुंबई जा रहे इंडिगो विमान के दाहिने इंजन में रनवे की ओर बढ़ते समय तकनीकी खराबी आ गई। यहां विमान के इंजन में गड़बड़ पाई गई, जिसके बाद यात्रियों को बचाने में मदद के लिए नौसेना की एक टीम को बुलाया गया. इसके बाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है, साथ ही यात्रियों को मुंबई जाने वाली दूसरी फ्लाइट से सभी यात्रियों को मुंबई भेजा गया।

एयरलाइन ने इस घटना पर कहा है कि इंडिगो एयरबस (VT-IZR) गोवा से मुंबई के लिए उड़ान भर रही थी, जहां पायलट को रनवे पर बढ़ते समय थोड़ी देर बाद ही इंजन की तरफ से एक वॉर्निंग मिली। उसने इसके बाद तुरंत एक्शन लिया और विमान को जरूरी निरीक्षण के लिए वापस एयरपोर्ट पर घुमा लिया।

पिछले तीन दिनों में इंडिगो की फ्लाइट के साथ यह दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को इंडिगो के विमान में धुंआ उठने का अलार्म बज गया था। इस फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। हालांकि, प्लेन से धुंआ नहीं निकला था। बावजूद इसके अलार्म बजा था।

Back to top button