हेडलाइन

VIDEO : अरूण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर क्या बोले रमन सिंह… विष्णुदेव साय के अनुभव का लाभ…..देखिये ये वीडियो

रायपुर 9 अगस्त 2022। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद भाजपा में अचानक सरगर्मियां तेज हो गयी हो है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अरूण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने अरूण साव को सुलझा हुआ नेता बताते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी नेतृत्व का फैसला होता है, अरूण साव को रमन सिंह ने ऊर्जावान नेता बताया है।

रमन सिंह ने कहा कि विष्णुदेव साय तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, केंद्र में रहे हैं, उनका अनुभव पार्टी को मिलता रहेगा। बिलासपुर सांसद अरूण साव को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इस फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। कांग्रेस ने भी इस बदलाव पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने कहा है कि आज आदिवासी दिवस है और आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी नेता के साथ ऐसा करना गलत है। जवाब में रमन सिंह ने कहा है कि भाजपा ने तो देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी वर्ग की महिला को पहुंचाया है।

Back to top button