हेडलाइन

10th-12th बोर्ड Result: छत्तीसगढ़ के बोर्ड रिजल्ट से नहीं हैं संतुष्ट, तो मिल रहा है एक और मौका, आप अपना नंबर बढ़वा सकते है, जानिए क्या है तरीका

रायपुर 10 मई 2024। छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे कल जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है, लेकिन अगर आप इस परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो बोर्ड ने आपको अपने परिणामों को सुधारने का एक और मौका दिया है।परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

परीक्षार्थी 15 दिनों के अंदर आवेदन कर सकते है। बोर्ड ने 24 मई तक पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को मौका दिया है।परीक्षार्थी सीजी बोर्ड के ऑफिशल वेबसाइट से आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर सकते है।

 

10वीं में जशपुर से सिमरन सब्बा ने टॉप किया है। 12वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने टॉप किया है। 10वीं में 75.61 और 12वीं में 80.74 प्रतिशत परिणाम रहा। 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कल ही शिक्षा विभाग की सचिव रेणु पिल्‍ले ने रिजल्‍ट जारी किया। उन्‍होंने बताया कि छत्‍तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट जारी होने के बाद सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in या results.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया गया। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर रहे हैं।

 

CGBSE 10th 12th Result 2024: 12वीं टापर लिस्‍ट में कुल 20 लोग शामिल

CGBSE 10th 12th Result 2024: छत्‍तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं के परिणाम के साथ टापर्स की सूची जारी कर दी है। 12वीं टापर सूची-कुल 20 लोग शामिल हैं। इसमें महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया है।

 

ये हैं 12वीं के टापर्स की लिस्‍ट

 

महक अग्रवाल महासमुंद 97.40

 

कोपल अमबस्ट बलौदा बाजार 97.00

 

प्रीति बलौदाबाजार 96.80

 

आयुषी गुप्ता जशपुर 96.80

 

समीर कुमार धमतरी 96.60

 

हर्षवती बालोद 96.00

 

वेदांतिका शर्मा बिलासपुर 96.00

 

शुभ अग्रवाल कोरबा 96.00

 

डाली पटेल बालौदा बाजार 95.80

 

अदिति साहू बालौदा बाजार 95.80

 

हिमांशी रायपुर 95.80

 

वेदिका निषाद कांकेर 95.60

 

पियूष कुमार कन्नोजिया बलरामपुर 95.60

 

कंकना घरमी कांकेर 95.40

 

यमुना कबीरधाम 95.20

 

रिफा जबेरी कबीरधाम 95.20

 

साहिल खान बलरामपुर 95.20

 

नीरज शर्मा सूरजपुर 95.20

 

भावना साहू दुर्ग 95.00

 

निधि गोगड़ कांकेर 95.00

Back to top button