हेडलाइन

सावित्री मंडावी या बीरेश ठाकुर ?… चुनाव समिति की बैठक में दो नामों का पैनल हुआ तैयार…अब आलाकमान लगायेगा मुहर

रायपुर 14 नवंबर 2022। भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी के नाम पर मंथन कर लिया है। चुनाव समिति की बैठक के बाद फैसले का अधिकार आलाकमान को दिया गया है। करीब 1 घंटे चली चुनाव समिति की बैठक में सर्वे के लिए भेजे गये नामों पर बारी-बारी से चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक दो नामों का पैनल आलाकमान को भेजा गया है।

कांग्रेस चुनाव समिति ने सावित्री मंडावी और बीरेश ठाकुर का नाम पैनल के तौर पर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक इन दो नामों में से किसी एक नाम पर आलाकमान मुहर लगायेगा। बीरेश ठाकुर को लोकसभा चुनाव में भी कांकेर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दें कि पिछली बार चुनाव समिति में 14 दावेदार आये थे, जिसके बाद 5 नामों पर सर्वे कराने का फैसला लिया गया था। आज बैठक में सर्वे में आये नाम के आधार पर दो नामों का पैनल आलाकमान को भेजा गया। जानकारी ये आ रही है कि कल तक नामों का ऐलान हो जायेगा। हालांकि अभी सावित्री मंडावी के नामों पर ही पार्टी का जोर है। इधर भाजपा ने भी 5 नामों का पैनल दिल्ली भेजा है, जिस पर पार्टी की मुहर लगनी है।

Back to top button