पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

VIDEO: ….जब केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष की फ्लाइट में हो गयी बहस….. देखिये वीडियो कांग्रेस नेत्री के सवाल पर क्या बोली स्मृति ईरानी

नयी दिल्ली 10 अप्रैल 20222। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार निशाने पर है। इन सबके बीच महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच फ्लाइट में ही बहस हो गयी। पूरा मामला दिल्ली गुवाहाटी फ्लाइट का है, जहां सफर के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सामना महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा से हो गया, तो डिसूजा ने रसोई गैस की महंगाई को लेकर केंद्रीय मंत्री से सवाल कर दिया।

नेटा डिसूजा ने केंद्रीय मंत्री के साथ वाली वीडियो को अपने ट्वीटर पर भी शेयर किय है। करीब 1.11 मिनट के इस वीडियो में कांग्रेस महिला अध्यक्ष अध्यक्ष नेटा डिसूजा के किसी भी सवाल का केंद्रीय मंत्री ने सीधा जवाब नहीं दिया। स्मृति ने नेटा डिसूजा से कहा कि आप पहले लोगों को उतरने के लिए रास्ता दे दीजिये। लोगों को परेशानी हो रही है। इस जवाब पर नेटा डिसूजा कहती है कि ये लोगों का ही सवाल है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला याच्री केंद्रीय मंत्री को हैप्पी बिहू कहती है, जिसका जवाब भी मंत्री देती है। जिस पर नेटा डिसूजा कहती है कि हेप्पी बिहू बिना गैस, बिना स्टोव… जिस पर स्मृति ईरानी कहती है कि झूठ ना बोले, आप गलत कह रही है। स्मृति ईरानी ये कहती हुए भी दिखायी दे रही है कि वो उनकी मर्जी के बिना वीडियो रिकार्ड कर रही है। इसके जवाब में नेटा डिसूजा कहती है कि आप अहम पद पर हैं और लोग आपसे जवाब चाहते हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी कहती है कि कोरोना संकट के दौरान लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगायी गयी है। दोनों के बीच बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Back to top button