हेडलाइन

VIDEO : हड़ताल क्यों खत्म किया ? ये तो कर्मचारियों से पूछना चाहिये….मुख्यमंत्री बोले- मैंने अपील तो की थी….देखिये हड़ताल खत्म करने को लेकर क्या कहा…..

रायपुर 3 सितंबर 2022। छत्तीसगढ में कर्मचारियों की 12 दिनों से चली आ रही हड़ताल खत्म हो गयी है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मंत्री रविंद्र चौबे से मुलाकात के बाद बनी सहमति और मुख्यमंत्री की अपील पर विचार करते हुए आंदोलन को खत्म करने का ऐलान किया। इस आंदोलन को भाजपा ने पूरा समर्थन दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने कर्मचारियों के हड़ताल के मंच पर जाकर इस आंदोलन को सपोर्ट किया था। बावजूद कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गयी।

मीडिया ने सवाल पूछा कि

कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने में क्या आपकी अपील काम आयी, या फिर सरकार की सख्ती का असर रहा। वो भी तब भाजपा ने इस आंदोलन को पूरा समर्थन दे रखा था।  

इस मामले में आज मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि …

ये सवाल तो सबसे पहले कर्मचारियों से पूछा जाना चाहिये, कि उन्होंने हड़ताल क्यों खत्म की। मैंने तो अपील की थी, भारतीय जनता पार्टी ने तो कहा था कि आप हड़ताल जारी रखें, हम आपके साथ हैं। शायद वो उनको रास नहीं आया। वहीं बतायेंगे। इसलिए ये सवाल मुझे नहीं, बल्कि कर्मचारी संगठन को भी पूछा जाना चाहिये। वो अब काम में लौट गये हैं। हड़ताल तो कभी भी किया जा सकता है। कभी भी करते हैं लोग। तो हड़ताल खत्म हो गयी है, काम में लौट गये हैं लोग। मुझे बस इतनी ही जानकारी है।

आपको बता दें कि महंगाई भत्ता और HRA को लेकर कर्मचारी संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल किया था, जो शुक्रवार को समाप्त हो गया। अब कर्मचारी और शिक्षक संगठन अपने अपने कामों में लौट आये हैं।  

Back to top button