बिग ब्रेकिंग

हड़ताल पर गरमायेगा सदन….DA-HRA के मुद्दे पर कर्मचारियों-शिक्षकों के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में … दफ्तर- स्कूलों में ताला लटकने के मुद्दे …

रायपुर 25 जुलाई 2022। DA-HRA का मुद्दा आज फिर से सदन में गूंज सकता है। आज से प्रदेश के लाखों शिक्षक व कर्मचारी महंगाई भत्ता में 12 प्रतिशत की वृद्धि और सातवें वेतनमान के अनुरूप महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आये हैं। खबर है आज इस मामले में पर विधानसभा में मुद्दा गूंज सकता है। शुक्रवार को सहायक शिक्षक फेडरेशन ने वेतन विसंगति के मुद्दे पर आंदोलन का ऐलान किया था. उस दौरान भी शुन्यकाल में विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला था, कर्मचारियों-शिक्षकों के हड़ताल से आज ठप पड़े काम को लेकर वैसा ही तेवर आज फिर सदन में दिख सकता है। शुक्रवार को विपक्ष इस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव मांग रहा था, लेकिन आसंदी ने उसे स्वीकार नहीं किया, लिहाजा आज फिर से सदन में विपक्ष हड़ताल का मुद्दा उठा सकता है।

आपको बता दें कि आज से पूरे सप्ताह के लिए प्रदेश के सभी दफ्तर बंद हो रहे हैं। वहीं स्कूलों में भी ताला लटक रहा है। दफ्तर तो पूर्व घोषणा के मुताबिक 1 अगस्त से खुल हो जायेंगे, लेकिन स्कूलों में कुछ स्कूल शनिवार से खुलेंगे, तो कई स्कूलों में आज से अनिश्चितकाल के लिए ताला लट जायेगा। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 5 दिवसीय आंदोलन का ऐलान किया है। इसमें 75 संगठन शामिल हैं। वहीं सहायक शिक्षक फेडरेशन और संयुक्त शिक्षक संघ ने भी 5 दिवसीय आंदोलन को समर्थन दिया है।

वहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल में टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ और नवीन शिक्षक संघ शामिल है। संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और विकास राजपूत ने संयुक्त रूप से अनिश्चतकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। लिहाजा स्कूलों में निश्चितकालीन और अनिश्चतकालीन हड़ताल कोलेकर कंफ्यूजन की स्थिति है।

Back to top button