वायरल न्यूज़

VIRAL VIDEO : बारात में अजीबो-गरीब डांस कर रहा था युवक, घोड़े ने मारी लात,सीधी हो गई चाल….देखिये VIDEO

वायरल न्यूज 25 जुलाई 2022 । सोशल मीडिया पर अक्सर शादी-विवाह से जुड़े एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ तो व्यूवर्स को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। जीं हां शादियों में बारात में अक्सर कई लोगों का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है, वो भी तब जब वो डांस फॉर्म में आते है। इनमें से कुछ तो डांस करके सबकी नजरों आ जाते हैं, तो कुछ अपने अजीबोगरीब डांस से अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मार लेते हैं। हाल ही में वायरल एक शादी के बारात के वीडियो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। जिसमें एक शख्स अपनी अजीबो-गरीब डांस के चलते घोड़े के गुस्से का शिकार हो गया।

https://www.instagram.com/reel/CfvNE69pnuo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cf5638c6-a772-4418-85be-006876bab43a

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपका हंस-हंस का बुरा हाल होना तय है। वीडियो में एक शख्स बारात में अजीबोगरीब डांस स्टेप्स करते देखा जा रहा है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी खुद का हंसी पर चाहकर भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स बारात में अनोखे तरीके से नाचता दिखाई दे रहा है। इस बीच यह शख्स हवाबाजी दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। जिसके बाद वहां मौजूद एक घोड़ा इसे बढ़िया से सबक सिखाता नजर आता है।

दरअसल वीडियो में शख्स के डांस स्टेप्स घोड़े को कुछ खास पसंद नहीं आते। वीडियो को देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स का डांस देख घोड़ा भी गुस्से में आ गया। जिसके बाद उसने आव देखा न ताव और शख्स को जोरदार लात मार दी। घोडे़ की जोरदार लात खाकर शख्स हवा में उछालता हुआ जमीन पर जा गिरा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर अब तक कई मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं। वहीं 8 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Back to top button