वायरल न्यूज़

खूबसूरत दुल्हन को सामने देखकर दूल्हे से नहीं हुआ कंट्रोल! घूंघट उठाकर सबके सामने कर दिया ऐसा

Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। वजह इसमें दिखने वाले अलग-अलग नजारे। कभी दूल्हा-दुल्हन रोमांटिंक अंदाज दिखाते हैं तो कभी दुल्हन फेवरेट गाने पर एंट्री की जिद में बैठ जाती है। इतना ही नहीं बाराती तो अलग ही लेवल का स्वैग दिखाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो सामने आया है वो एक दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हुआ है। इसमें देख सकते हैं कि मेहमानों के सामने ही दूल्हा-दुल्हन रोमांटिक हो जाते हैं।

वीडियो की शुरूआत शादी के मंडप से होती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा शादी की मंडप में पहुंच चुका है। वह बड़ी ही बेसब्री से अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा होता है। तभी उसे सामने से उसकी दुल्हन आती दिखाई देती है। दुल्हन शादी के जोड़े में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही होती है। वह शादी के मंडप में घूंघट डालकर आती है। दुल्हन को अपनी तरफ आता देख दूल्हा काफी खुश हो जाता है। इसके बाद वह मंडप में ही डांस करने लग जाता है।

https://www.instagram.com/reel/CiOqTZopYjZ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a341b854-ac1e-4ff2-8c75-381998f8ae99

वीडियो में आगे देख सकते हैं कि दूल्हे को डांस करता देखकर दुल्हन भी खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाती है। वह भी मटक-मटककर डांस करने लगती है। दुल्हन अपने दूल्हे के साथ खुशी से डांस कर रही होती है तभी दूल्हा अपनी दुल्हन का घूंघट उठा देता है। इसके बाद वह उसे अपनी गोद में उठा लेता है। यह देखकर वहां मौजूद मेहमान हूटिंग करने लगते हैं। वीडियो देखकर कई यूजर्स खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। कुछ लोग दूल्हे को मजाक-मजाक में उसे छेड़ते नजर आ रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने दोनों को नई शुरुआत करने की बधाई दी। वीडियो को the.bride.magazine नाम के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है।

Back to top button