शिक्षक/कर्मचारी

प्रधान पाठक सस्पेंड : संयुक्त संचालक ने शिक्षक को किया सस्पेंड… लगे थे ये गंभीर आरोप….

रायपुर 25 नवंबर 2022। प्रधान पाठक को रायपुर संयुक्त संचालक ने सस्पेंड करने का आदेश दिया है। प्रभारी प्रधान पाठक राजेंद्र प्रसाद आचार्य ( उच्च वर्ग शिक्षक) शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बेलमुंडी, सरायपाली, महासमुंद में पदस्थ थे। आरो है कि प्रभारी प्रधान पाठक ने बच्चों को पढ़ाई छुड़वाकर जंगल भेजकर लड़की ढुलवाते थे।

बच्चे प्रधान पाठक के कहने पर साईकिल लेकर जंगह जाते थे और मध्याह्न भोजन के लिए लकड़ी लाते थे। इस मालम में शिकायत हुई थी। जिसके बाद जांच में शिकायत सही पायी गयी। इस मामले में अब प्रभारी प्रधान पाठक राजेंद्र प्रसाद आचार्य को रायपुर जेडी के कुमार ने सस्पेंड करने का आदेश दिया है। राजेंद्र प्रसाद को सस्पेंशन अवधि में बीईओ कार्यालय सरायपाली अटैच किया गया है।

Back to top button