बिग ब्रेकिंग

सभी चैनलों का एग्जिट पोल एक साथ देखिये….किस चैनल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें… पूरे आंकड़े

नयी दिल्ली 8 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का सही जवाब तो 10 मार्च को ही मिलेगा। चुनाव आयोग (ECI) 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित करेगा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के सातवें फेज की वोटिंग आज खत्म हुई। यूपी में किसकी सरकार बनने जा रही है इसका सही जवाब तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा। फिलहाल, एग्जिट पोल से रुझान की ओर इशारा जरूर मिल गया है। उत्तर प्रदेश में आज सातवें चरण के लिए वोटिंग हुई है। अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी एग्जिट पोल सामने आए हैं।  हालांकि, कई बार एग्जिट पोल के उलट भी नतीजे आए हैं।

uttar pradesh exit polls

चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार भी प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सरकार सत्ता में लौट रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 294 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा गठबंधन के खाते में 105 सीटें जा सकती हैं।  वहीं, बसपा को 2, कांग्रेस को 1 सीट से ही सब्र करना पड़ सकता है। इसके अलावा 1 सीट अन्य के खाते में जाती नजर आ रही है।

आज तक-Axis My India के एग्जिट पोल में बढ़त

आज तक-Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलता नजर आ रहा है। इसके अनुसार, बीजेपी को 288-326 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा गठबंधन को 71-101 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।  वहीं, बसपा को महज 3-9 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है।  कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 2 से 3 सीटें जा रही है। आज तक-Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, प्रदेश में पहले चरण में बीजेपी को 58 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 49 सीट, सपा गठबंधन को 8, बीएसपी को एक और कांग्रेस को जीरो सीट मिलने का अनुमान है।

Times Now Navbharat का एग्जिट पोल का अनुमान

टाइम्‍स नाउ नवभारत द्वारा जारी एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी गठबंधन को 225 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि सपा गठबंधन के हिस्से 151 सीटों का अनुमान लगाया है। बसपा को 14 और कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें मिलने का अनुमान इस एग्जिट पोल में लगाया गया है।

Exit Polls 2022: Jan ki Baat के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बहुमत

इंडिया न्यूज़ (India News) ने जन की बात (Jan ki Baat) के साथ एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं।  इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 222 से 260 सीटें मिलने का अनुमान है।  वहीं, सपा गठबंधन को 135-165 सीटें मिलने का अनुमान है।   इसके अलावा बसपा को 4 से 9 और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

यूपी Exit Polls: TV9 Bharatvarsh के एग्जिट पोल

भाजपा- 211-225
कांग्रेस- 4-6
सपा- 146-160
बसपा- 14-24
अन्य- 0-0

Republic TV 2017 Exit Polls: रिपब्लिक टीवी ने जारी किए एग्जिट पोल के आकड़ें

रिपब्लिक टीवी ने Matrize के साथ एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि योगी आदित्‍यनाथ सरकार बचाने में कामयाब रहेंगे। वहीं, सपा गठबंधन को 119-134 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा बसपा को 7 से 15 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का बुरा प्रदर्शन इस बार भी जारी रहने के आसार हैं।

ABP News C Voter Exit Poll UP: एबीपी न्यूज सी वोटर UP का एग्जिट पोल

ABP News C Voter UP Exit Poll live TV:  एबीपी न्यूज पर आप सी वोटर एग्जिट पोल देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक बार फिर सरकार बनाएगी या अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी उनसे सत्ता छीनने में कामयाब रहेगी, यह तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन एग्जिट पोल से कुछ संकेत जरूर मिल सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में भी किसी को पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाया गया था। इसके साथ ही बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान जताया गया था। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 164-176, एसपी-कांग्रेस- 156-169, बसपा को 60-72, अन्य – 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।

Times Now-VMR Exit Poll: साल 2017 के एग्जिट पोल कितने सटीक

साल 2017 में टाइम्स नाउ-VMR के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी को 210-230 सीटें हासिल करते हुए बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया गया था। जबकि तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी सपा को 110 से 130 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। BSP को सिर्फ 67 से 74 सीटे मिलने की संभावना थी। अन्य को 8 सीटें मिलना बताया गया था।

Back to top button