हेडलाइन

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में पड़ने वाली अब कड़ाके की ठंड…इन इलाकों में 11 नवंबर के बाद दिखेगा मौसम में बदलाव..

रायपुर 7 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में मौसम अब फिर से बदलने वाला है। इसी सप्ताह से प्रदेश में तेज ठंड का अहसास लोगों को होने लगेगा। मौसम विभाग की माने तो अब ठंड की दस्तक प्रदेश होने वाली है। 10 और 11 नवंबर के बाद प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पूरी तरह से ठंड पड़ने लगेगी। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में नॉर्थ ईस्ट में मानसून की सक्रियता काफी ज्यादा है। इसकी वजह से इलाके में चक्रवात की संभावना बन रही है। इस साइकालोन से प्रदेश में नमी और बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के भी आने के संकेत मिल रहे हैं जो दिसंबर अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में अधिक ठंड देगी।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां अब मौसम शुष्क रहेगा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत से शुष्क हवा आने से छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। इस वजह से भी हल्की ठंड पड़ रही है। मौसम की मौसम विभाग की मानें तो खासकर बना वन क्षेत्रों में रात के तापमान में गिरावट हो रही है। बीती रात प्रदेश के 4 शहरों में तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि शेष स्थानों पर 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की गई। मौसम में ठंड की आशंका के मद्देनजर गर्म कपड़ों का बाजार चुका है।

Back to top button