टॉप स्टोरीज़

गर्लफ्रेंड से मिलने घर गया, मिलने के बाद रोमांस करने के दौरान शख्स की मौत ……

नई दिल्ली 03 अगस्त 2022 : एक शख्स को उसकी गर्लफ्रेंड ने घर पर बुलाया। उन दोनों ने साथ में डिनर किया, फिर रोमांस करने लगे। करीब 1 घंटे तक कपल का प्यार का सेशन चलता रहा। लेकिन इसके बाद शख्स को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वह बेहोश हो गए, तुरंत इमरजेंसी सर्विस को बुलाया गया। लेकिन उनके पहुंचने तक शख्स की मौत हो चुकी थी।

एक घंटे के ‘सेक्स मैराथन’ के दौरान 47 साल के एक शख्स की मौत की घटना सामने आई है। दरअसल, शख्स को गर्लफ्रेंड ने अपने घर बुलाया था। डिनर के बाद गर्लफ्रेंड के साथ शख्स रोमांटिक पल एन्जॉय कर रहा था।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्स के दौरान ही शख्स को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। शख्स का नाम डगलस फंडी मुथुरी बताया जा रहा है।

मामला केन्या की राजधानी नैरोबी का है। शख्स की बेहोशी की खबर मिलने के बाद जब अधिकारी वहां पहुंचे तो उन लोगों ने डगलस को मृत पाया। मौत के बाद डगलस के पॉकेट से Furosemide (हाई ब्लड प्रेशर की दवाई) और Viagra मिला।

नजिरु पुलिस स्टेशन में फाइल रिपोर्ट में बताया गया है कि गर्लफ्रेंड निकेरा वांगेची ने मुथुरी को अपने घर पर बुलाया था। दोनों की सगाई हो चुकी थी। खाने के बाद कपल जब रोमांटिक पल एन्जॉय कर रहा था तो उसे सांस लेने में दिक्कत आई और वह बेहोश हो गया।

घटना के बाद इमरजेंसी सर्विस की टीम जब वहां पहुंची तो डगलस सोफे पर मृत पड़े थे। इसके बाद उनका पॉकेट चेक किया गया तो उसमें से एक लिफाफा निकला। इसमें दोनों दवाइयां थीं,
पुलिस ने बताया कि डेड बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं थे। उनकी मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। अब डगलस का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Back to top button