बिग ब्रेकिंग

सरोज पांडेय का विवादित ट्वीट ….लिखा-“CM की कुर्सी छोड़ प्रियंका जी के OSD के रूप में यूपी में ही कैंप करना चाहिये”

रायपुर 27 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी चुनाव में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। चुनावी सक्रियता के बीच वो लगातार कार्यक्रमों में शिरकत भी कर रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी दे रहे हैं। शुक्रवार-शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी में थे और लखनऊ में कई कार्यक्रम में मौजूद थे। लखनऊ युवा केंद्र में उनके उनके कार्यक्रम और जीत के दावों के साथ उन्होंने ट्वीट किया था।

उस ट्वीट पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने विवादित रिट्वीट किया है। मुख्यमंत्री के ट्वीट के जवाब में सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उन्हें प्रियंका गांधी का OSD बनकर यूपी में ही कैंप करने की नसीहत दे दी है। सरोज पांडेय ने कहा है कि उनकी व्यस्तता राज्य के विकास में बाधा है।

Back to top button