टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

दर्दनाक: करंट से युवक की मौत, मां-चाची की हालत गंभीर, कपड़ा सुखाने की तार में फैला करंट…

पेंड्रा 30 जनवरी 2023। पेंड्रा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। करंट की चपेट में एक ही परिवार के तीन सदस्य आ गए। इस घटना में 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, वहीं मां और चाची की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला पेंड्रा के कोटमी बाजार की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घर में कपड़ा सुखाने की तार में अचानक करंट का प्रवाह हो गया। इस करंट की चपेट में सबसे पहले महिला आई जिसके बाद एक अन्य महिला उसे बचाने के लिए आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। बाद में आए एक युवक को भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम नितिन गुप्ता बताया जा रहा है। 18 साल का नितिन गुप्ता मां और चाची को करंट से बचाने के लिए आया था । घटना में नितिन गुप्ता की ममता गुप्ता और चाची रत्ना गुप्ता बुरी तरह झुलस गई। महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Back to top button