बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

…जब मुख्यमंत्री झूलने लगे झुला…. झुमका आइलैंड की खूबसूरती देख रह गये दंग…मचान पर बैठकर रिवर साइड व्यू का देखा नजारा

रायपुर, 3 जुलाई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित झुमका आइलैंड में आम के पेड़ पर लगे झूले का खूब आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर लगे झूलों को देखकर पूछा-सावन कब से लग रहा है। वे झूले पर बैठे और झूले को अपने पैरों के सहारे गति देते हुए ऊंचाई तक ले गए।

उन्होंने अपने पैरों को जमीन पर टिका कर झूले को संवेग दिया और आम पेड़ की एक ऊंची डाल को पैर से छूने की कोशिश की। जब पहले प्रयास में वे डाल तक नहीं पहुंच पाए तो मुख्यमंत्री ने दोबारा दोलन गति के लिए जोर लगाया और आम की डाल को पैरों से छू कर दिखाया।

ये देखकर सभी लोगों ने खूब तालियां बजायी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के झूले को भी दोलन गति दी। मुख्यमंत्री इसके बाद झुमका आइलैंड में बने मचान पर बैठकर रिवर साइड व्यू का आनंद लिया और वहां के रेस्टोेरेंट की ग्रीन टी, साबूदाना बड़ा, भजिया, फरा, कोसम फल, जामुन का भी आनंद लिया।

Back to top button