हेडलाइन

“जिसे चुनाव लड़ना है वो अपना नाम भर ले”…और फिर इस प्रत्याशी के नाम की लिस्ट हो गयी वायरल, जानिये कैसे हो गयी गुगली

रायपुर 18 अक्टूबर 2023। प्रत्याशियों के नामों में देरी पर अब लोग सोशल मीडिया में लोग फिरकी लेने लगे हैं। भाजपा ने आज पंडरिया से भावना बोहरा के नाम का ऐलान किया, तो उसके साथ ही एक और लिस्ट वायरल हो गयी। वो लिस्ट थी, बेमेतरा से हर्षिता पांडेय की। एक ही समय में दो सिंगल-सिंगल नामों की लिस्ट ने हैरान किया, तो पड़ताल शुरू हुई। उधर बेलतरा के दावेदारों की भी धड़कनें बढ़ गयी।

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही लिस्ट को जानने के लिए भाजपा के नेता से लेकर पार्टी पदाधिकारी तक ने एक दूसरे को फोन घनघना शुरू कर दिया। कुछ मीडिया ने हर्षिता पांडेय व मौजूदा विधायक रजनीश सिंह तक को फोन लगा दिया, लेकिन दोनों ऐसी सूची से अनभिज्ञता जता दी। इधर रायपुर पार्टी मुख्यालय ने भी ऐसी सूची से इंकार किया। थोड़े देर बाद ये मामला सामने आया कि सोशल मीडिया में जो लिस्ट वायरल हो रही है, वो लिस्ट फर्जी है।

आइए अब इसके पीछे की कहानी जानते हैं, दरअसल हुआ यूं कि कुछ देर पहले भाजपा प्रत्याशियों की जैसी लिस्ट जारी होती है, वैसी ही एक लिस्ट वायरल हो रही थी। कमाल की बात ये थी, उस लिस्ट में हस्ताक्षर और पार्टी की सूची के साथ जारी वक्तवय तो हु ब हू वैसे ही थे, विधानसभा के सामने बेलतरा भी लिखा था, लेकिन सामने नाम का कॉलम खाली था। उसके नीचे लिखा था, जो चुनाव लड़ना चाहता है वो अपना नाम लिख ले।

इसी के बाद कुछ देर में हर्षिता पांडेय के नाम वाला वो लिस्ट वायरल हो गया। अब सोशल मीडिया में इसे लेकर खूब मजाक उड़ रहा है. कई मीडिया संस्थानों ने तो इसे सही भी मान लिया। हालांकि पार्टी इस सूची की जानकारी से इंकार किया है।

Back to top button