हेडलाइन

तलाक होगा अभिषेक ,ऐश्वर्या राय का ? बर्थडे पर नहीं किया पति को विश…सब कुछ ठीक नहीं !

मुंबई 5 फरवरी 2023 बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का आज यानि 5 फरवरी को 48वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने बर्थडे विश किया। वहीं एक्टर की बहन श्वेता बच्चन ने भी उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट साझा किया। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि एक्टर की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अब तक एक्टर के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया।

यह भी पढ़े:- टेक्नो ने लांच किया लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन,जिसमे मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स,कीमत मात्र इतनी


श्वेता बच्चन ने अपने भाई अभिषेक बच्चन के बर्थडे पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। इसके अलावा उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा ने भी अपने मामा के लिए पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन पत्नी ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को जन्मदिन विश नहीं किया। ऐसे में फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।


बीते कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थी। बीच में ये भी अफवाह थी कि एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया और वह अपनी मां के घर शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि बाद में कपल ने मीडिया के सामने आकर इन अफवाहों पर पुर्ण विराम लगा दिया था।

तलाक होगा अभिषेक ,ऐश्वर्या राय का ? बर्थडे पर नहीं किया पति को विश…सब कुछ ठीक नहीं !


इससे पहले ऐश्वर्या राय लैक्मे फैशन वीक के लिए विदेश गई थीं जहां उन्होंने रैंप वॉक किया था। एक्ट्रेस के साथ नव्या नवेली नंदा ने इस पर अपना डेब्यू किया। इस मौके पर जया बच्चन और श्वेता बच्चन उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थीं। लेकिन श्वेता और उनकी बेटी नव्या ने कोई भी पोस्ट ऐश्वर्या राय के साथ शेयर नहीं किया। यही नहीं वह पूरे इवेंट में बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आईं। जिसके बाद बच्चन परिवार में दरार की खबरों को और हवा मिली।

यह भी पढ़े: – किलर लुक और दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में तहलका मचाएगा Redmi का धांसू स्मार्टफोन,देखे कीमत

Back to top button