हेडलाइन

VIDEO- कैबिनेट प्रेस कांफ्रेंस: जानिये कितने बजे होगी कैबिनेट की प्रेस कांफ्रेंस, मंत्री मोहम्मद अकबर देंगे फैसले की जानकारी

रायपुर 6 अक्टूबर 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक जारी है। बैठक अभी कुछ देर और चलेगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक रात 8 बजे के बाद एक कार्यक्रम होगा, जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी जायेगी। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के बंगले में ये प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें आज कैबिनेट में लिये गये फैसले की जानकारी दी जायेगी। आपको बता दें कि आचार संहिता के पहले की ये आखिरी कैबिनेट कही जा रही है, लिहाजा , इस बैठक से काफी उम्मीदे कर्मचारी, शिक्षक व अन्य वर्गों की है। खबर के मुताबिक आज 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर कैबिनेट में मुहर लगेगी।

कैबिनेट के बाद कुछ शासकीय कार्यक्रमों में भी मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे और फिर उसके बाद कैबिनेट की ब्रीफिंग शुरू होगी।

Back to top button