क्राइम

महिला चोर गिरफ्तार : पलक झपकते ही ज्वेलरी शॉप से गहने कर देती थी पार… पुलिस ने इस तरह दो महिला चोर को किया गिरफ्तार

दुर्ग 5 अक्टूबर 2022। दुर्ग पुलिस ने दो ऐसी शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है, ज्वेलरी शॉप में खरीददार बनकर पहुंचती थी औ फिर पलक झपकते ही जेवहरात लेकर चंपत हो जाती थी। 1 अक्टूबर को जामुल इलाके के कुरूद स्थित काकन ज्वेलर्स में ऐसी ही दो शातिर महिलाओं ने 45 हजार के जेवहरात पार कर लिये। जानकारी के मुताबिक दो महिलाएं खरीददार बनकर काकन ज्वेलर्स में पहुंची और गहने दिखाने के नाम पर 25 पीस सोने की फुल्ली लेकर फरार हो गयी।

इस मामले में दर्ज FIR को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया। एसपी अभिषेक पल्लव के निर्देश पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दो महिलाओं को चिन्हांकित किया। पुलिस ने जब दोनों महिलाओं को पकड़कर हिरासत में लिया, तो महिलाओं ने सारा राज उगल दिया।

आरोपी महिला का नाम ए मीना और एस नीला बताया जा रहा है। दोनों आरोपी महिला के पास से चोरी किया गया जेवर बरामद किया गया है। महिला आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है कि और किन किन जगहों पर इन महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Back to top button