क्राइम

CG NEWS :हेडमास्टर की मिली सिर कटी लाश – बेटे की चल रही थी शादी की तैयारी, उधर हेड मास्टर पिता की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, बेटे ने कहा…..

जांजगीर 21 दिसंबर 2022। जांजगीर जिला में सरकारी स्कूल में पदस्थ हेड मास्टर की सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं मृतक हेड मास्टर के घर पर बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। मृतक ने शादी और मकान बनाने के लिए बैंक से लोन ले रखा था, जिससे वो काफी परेशान चल रहा था। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र के खोखसा रेल्वे फाटक के पास की हैं। बताया जा रहा हैं कि 55 वर्षीय सुरेश यादव बलौदा विकासखंड के नवागांव में सचांलित मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। जांजगीर के कलेक्ट्रेट कॉलोनी के वार्ड नंबर-19 के रहने वाले सुरेश यादव बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक के नाम पर घर से निकले थे। उन्होंने घर के गेट को बाहर से बंद कर दिया था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौट। तब हेड मास्टर बेटा अमित यादव अपने पिता को ढूंढने के लिए निकला। उसे खोखसा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक मिलने की जानकारी हुई।

जब उसने मौके पर जाकर देखा तो रेलवे ट्रैक उसके पिता का शव पड़ा मिला। अमित ने तुरंत इस घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। जिसके बाद मृतक की पत्नी और बेटी मौके पर पहुंची। मृतक सुरेश यादव के बेटे अमित ने बताया की उसकी शादी अगले महीने जनवरी में होने वाली थी। उसके पिता शादी के खर्च को लेकर हमेशा परेशान रहा करते थे। उन्होंने शादी के लिए बैंक से 15 लाख रुपए और घर बनाने के लिए 15 लाख रुपए का लोन लिया था। 30 लाख रुपए के लोन को चुकाने की चिंता उन्हें खाए जा रही थी। परिवार के लोग उन्हें समझाया भी करते थे, लेकिन इस चिंता से वो काफी पेरशान थे। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Back to top button