बिग ब्रेकिंग

युवक बाढ़ में बहा : ….24 घंटे में दूसरी घटना… मछली मारने के दौरान उफनती नदी डूबा ले गयी…

धमतरी 14 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मूसालाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। बस्तर के कई हिस्से पानी से लबालब हैं, वहीं धमतरी में भी बाढ़ की स्थिति बन गयी है। पिछले 24 घंटे में जिले के दो अलग-अलग जगहों से दो लोगों ने बाढ़ के पानी में बह जाने की खबर है। खबर है कि कुछ लोगों के साथ मछली पकड़ने गया एक युवक नदी में बह गया।

युवक का नाम वासुदेव बताया जा रहा है, जो सारंगपुरी, करैहा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना सिहावा धाना क्षेत्र के भूमका के पास महानदी पुल का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वासुदेव अपने कुछ दोस्तों और भाई के साथ भूमका नदी में मछली मारने के लिए गया था। भूमका महानदी में जाल लेकर मछली मारने के दौरान वो उफनती नदी की चपेट में आ गया।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर, वहीं गोताखोर की टीम भी युवक की तलाश में जुटी थी। घटना के लगभग 20 घंटे बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया है …जो घटना स्थल से 200 मी की दूरी पर नदी में मिला हैं।
मामले की सूचना मिलने के बाद सिहावा थाना के प्रभारी लेखराम ठाकुर,एएसआई राधेश्याम बंजारे और टीम सहित मौके पर पहुंचकर खुद कई घंटों तक लापता युवक के तलाश में जुटे रहे।

Back to top button