क्राइम

जुआ के अड्डे पर पुलिस की रेड: लाखों कैश, गाड़ी सहित 31 जुआरी पकड़ाए….पकड़ाये लोगों में कई सफेदपोश लोग भी…देखिये

 

 

 

कोरबा 1 अक्टूबर 2021। जुआ के अड्डे पर पुलिस के रेड से कोरबा में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने जुआरियों से लाखों के नकद के साथ 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। DGP डी.एम.अवस्थी के आदेश के बाद जुआ खेलने वालों की खैर नही है। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी मोरगा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ खिलाये जाने की शिकायत मिल रही थी। कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस टीम बनाकर मौके पर रेड करने का निर्देश दिया गया। एस पी. भोजराम पटेल के निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रेड की तैयारी, पुलिस को जानकारी मिली थी कि सरगुजा-कोरबा जिले के सीमा पर ग्राम मोरगा में बप्पी जायसवाल के द्वारा बड़े जुआ फड़ का संचालन किया जा रहा है ।
सूचना पुख्ता होने पुलिस टीम ने ग्राम मोरगा में आरोपी बप्पी जायसवाल के घर के पास छापा मारकर जुआ खेल रहे 31 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ फड़ में दांव पर लगाए नगदी रकम 4 लाख 15 हजार 890 रुपए बरामद कर 1 स्कॉर्पियो एवं 1 बोलेरो वाहन जप्त किया गया है । पकड़े गए जुआरी सूरजपुर,सरगुजा एवं कोरबा जिले के निवासी हैं । आरोपियो के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है ।

 

 

गिरफ्तार जुआड़ियों के नाम-

1- अर्जुन सिंह पिता स्व जैनेन्द्र सिंह निवासी ग्राम तराजू थाना लखनपुर जिला सरगुजा
2- राधेश्याम गुप्ता पिता कृपा शंकर गुप्ता निवासी लखनपुर जिला सरगुजा
3- राजेश्वर कुमार पिता राम कुमार निवासी उदयपुर जिला सरगुजा
4- सत्येंद्र कुमार पिता गजेंद्र प्रसाद निवासी सलका थाना उदयपुर सरगुजा
5- चूड़ामणि कंवर पिता उदल शंकर ग्राम गुरसियां थाना बांगो
6- कुन्नू सिंह पिता कृष्णा सिंह निवासी गोकुलपुर थाना रामानुज नगर जिला सूरजपुर
7- रतन कुमार पिता बृजलाल निवासी कैलाशपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर
8- नीरज जायसवाल पिता गजानंद जायसवाल निवासी सलका थाना उदयपुर जिला सरगुजा
9- संजय गुप्ता पिता सुता गुप्ता निवासी उमेश्वरपुर चौकी सलका जिला सूरजपुर
10- भोला दास पिता बुधराम दास निवासी ग्राम सलका थाना उदयपुर सरगुजा
11- गोलू पांडे पिता मोहन पांडे निवासी ग्राम सलका थाना उदयपुर
12- सेबी कुमार पिता गोविंद प्रसाद निवासी लखनपुर जिला सरगुजा
13- राजेंद्र दास पिता ढुमुलदास निवासी ग्राम सलका थाना उदयपुर सरगुजा
14 – रविन्द्र कुमार जायसवाल पिता देवदत्त निवासी ग्राम डेडरी सलका जिला सूरजपुर
15- राम कुमार पिता अंजोर साल निवासी ग्राम केंदई थाना बांगो
16 – मनोज राजवाड़े पिता शीतल प्रसाद निवासी डेडरी सलका जिला सूरजपुर
17- उत्तम सिंह पिता लगन सिंह निवासी ग्राम सलका थाना उदयपुर सरगुजा
18- संकेत रमन पिता बिंदेश्वर सिंह निवासी ग्राम केंदई थाना बांगो
19- चक्रधर सिंह पिता लक्ष्मण प्रसाद ग्राम मोरगा थाना बांगो
20- विकास सिंह पिता केदार सिंह निवासी ग्राम केंदई थाना बांगो
21 – घनश्याम पिता चंद्रबली निवासी नवापारा थाना लखनपुर
सरगुजा
22- राम भरोस पिता सुकलाल राम निवासी ग्राम पतरापाली थाना रामानुजनगर सूरजपुर
23- राजू दास पिता बुधराम दास निवासी सलका थाना उदयपुर सरगुजा
24- रामअवतार पिता हीरालाल निवासी ग्राम कोतल थाना प्रेम नगर जिला सूरजपुर
25- मधुसूदन पिता कमलदास निवासी ग्राम मोरगा थाना बांगो
26- सतीश कुमार पिता गणेश राम निवासी ग्राम मोरगा थाना बांगो
27- संतोष जायसवाल पिता पुरुषोत्तम जायसवाल निवासी कोरबी थाना पसान
28- कृपाशंकर पिता नंदलाल साव लखनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा
29- सुनील उर्फ बप्पी जायसवाल पिता रामकुमार निवासी ग्राम मोरगा थाना बांगो
30 – दिलीप बाड़ी पिता केदार निवासी लखनपुर जिला सरगुजा
31- सूरज कुमार जायसवाल पिता जगदीश प्रसाद निवासी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा

Back to top button