क्राइम

CG NEWS : कोर्ट से बंदी फरार – पेशी में आया दुष्कर्म के मामले का बंदी हुआ फरार….मचा हड़कंप, जवान को धक्का मारकर लगा दी छलांग….देखते रह गयी पुलिस

जीपीएम 22 अक्टूबर 2022। पेंड्रारोड कोर्ट परिसर से दुष्कर्म के मामले का एक बंदी फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं कि बंदी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे वापस जेल वाहन में बैठाने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने सुरक्षा कर्मियों को धक्का देकर कोर्ट परिसर की दीवार फांद कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी हैं।

पूरा घटनाक्रम पेंड्रारोड जिला कोर्ट परिसर का है। बताया जा रहा हैं कि रोज की तहर जिला जेल पेंड्रारोड़ से जेल वेन में लगभग 22 कैदी को पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था। कोर्ट में लाने के बाद सभी बंदियों को कोर्ट के लॉकअप में रखा गया था। पेशी होने के बाद शाम के वक्त आधादर्जन पुलिसकर्मी और जेल प्रहरी की निगरानी में एक एक करके कैदियों को जेल भेजने के लिए बैठाया जा रहा था। इसी दौरान दुष्कर्म का विचाराधीन कैदी चंद्रशेखर पनिका भी वेन में बैठने के लिए आगे बढ़ने के दौरान एकाएक सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर भागने लगा।

पुलिस जवान और जेल प्रहरी कुछ समझ पाते इतनी देर में बंदी कोर्ट परिसर की दीवार फांद कर वहां से फरार हो गया। कोर्ट परिसर से विचाराधीन कैदी के फरार होने की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। इसके बाद गौरेला थाना की पुलिस टीम ने फरार बंदी के ठिाकनों पर छापामार कार्रवाई शुरू की गयी। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ खास नही लग पाया।बताया जा रहा हैं कि फरार विचाराधीन बंदी चंद्रशेखर पनिका दुष्कर्म के मामले में सितंबर माह से जेल में बंद था। आरोपी चंद्रशेखर पर पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Back to top button