पॉलिटिकल

पूर्व मंत्री जी का PA निकला जुआरी… थाने में लगा रहा है जाने दो साहब की गुहार…


रायपुर 28 अक्टूबर 2022 ।पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले का पीए शैलेंद्र ठाकुर जुआ खेलते हुए धरा गया। वही अब वह थाने में सिपाहियों के समक्ष जाने दो साहब की गुहार लगा रहा है।
मामला टिकरापारा थाने का है। जहां पुलिस ने 52 हजार नगद के साथ 9 जुआरियों को पकड़ा है। इनमें से एक शैलेंद्र ठाकुर है, जो अपने आप को पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले का पीए बता रहा है।
मौके पर पुलिस चलानी कार्यवाही कर सभी जुआरियों को जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विनोद कुमार साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 32 साल निवासी राजा तालाब रायपुर थाना सिविल लाईन रायपुर।
  2. शैलेन्द्र उर्फ रवि ठाकुर पिता स्व. तोरण सिंह ठाकुर उम्र 45 साल निवासी संजय नगर शितला मंदिर के पास थाना टिकरापारा रायपुर।
  3. छोटू मानिकपुरी पिता स्व. ढेडहादास मानिकपुरी उम्र 34 साल निवासी संजय नगर रायपुर थाना टिकरापारा रायपुर।
  4. रोश कुमार यदु पिता स्व. रामलाल यदु उम्र 49 साल निवासी श्रीराम जानकी मंदिर के पास टिकरापारा रायपुर।
  5. शिव कुमार पराते पिता कवडु पराते उम्र 49 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
  6. दीपक साहू पिता नेमीचंद साहू उम्र 35 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
  7. जीतू सेन पिता स्व. गोवर्धन सेन उम्र 27 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
  8. उमाकांत गुप्ता पिता स्व. सुखीचंद गुप्ता उम्र 45 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
  9. कमल नारायण सोनकर पिता स्व. महेश सोनकर उम्र 41 साल निवासी न्यू सुभाष नगर टिकरापारा रायपुर।

SP प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

Back to top button