बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

देश में खुलेंगे 100 नये मेडिकल कॉलेज… छत्तीसगढ़ में भी 5 मेडिकल कालेज हैं प्रस्तावित ..

रायपुर 14 नवंबर 2022। देश में 100 नये मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बाबत तैयारियां पूरी कर ली है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए 100 अस्पतालों को खोलने का फैसला केंद्र सरकार ने लिया है। 2027 तक मेडिकल कॉलेज खोल दिए जाएंगे। प्रति कॉलेज 325 करोड़ की लागत केंद्र ने रखी है।

सूत्रों के मुताबिक कॉलेज की स्थापना केंद्र प्रायोजित योजना के तहत होगी, जिसके तहत प्रत्येक कॉलेज के लिए 325 करोड़ की लागत तय की गई है। अनुमानित लागत से जिला अस्पताल या रेफरल अस्पताल का उन्नयन किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य की भागीदारी क्रमशः 60 फ़ीसदी और 40 फीट देखी होगी। वही पूर्वोत्तर और विशेष श्रेणी के राज्यों के लिए यह भागीदारी 90 फ़ीसदी और 10 फ़ीसदी की होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव को वित्त से पहले ही मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही इसे कैबिनेट से भी मंजूर किया जाएगा। पिछले 3 चरणों में 157 मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए थे, जिसमें से 93 शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक देश में खोले जाने वाले 100 मेडिकल कॉलेजों में से पांच मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ में भी प्रस्तावित है। ये कालेज हैं मनेंद्रगढ़, जांजगीर चांपा, कवर्धा, गीदम और धमतरी। छोटे-छोटे जिलों में धमतरी, गरियाबंद, बालोद और सक्ती में भी कालेज प्रस्तावित हैं।

Back to top button