बिग ब्रेकिंग

CG: 47 बच्चों सहित 71 लोगों की तबियत बिगड़ी…..कलेक्टर देर रात तक डटे रहे अस्पताल में….गुपचुप-भेल खाने के बाद अचानक…

 

राजनांदगांव 20 अक्टूबर 2021। फ़ूड पॉयजनिंग का शिकार बने एक ही गांव के 71 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार 71 लोगों में 47 बच्चे है। हालांकि फिलहाल सभी लोगों की तबियत ठीक है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की खबर पर खुद कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने मध्यरात्रि शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री पहुंचकर ग्राम गातापारकला में फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए बच्चों एवं मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गातापाराकला गाँव के लोगों ने गुपचुप-भेल खाया था, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी, उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी को तत्काल पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनमें 47 बच्चे भी शामिल है।
ग्राम गातापारकला एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामवासियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Back to top button