Uncategorized @hi

10TH BIHAR BOARD RESULT : बिहार बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह देख सकते हैं अपना रिजल्ट…. देखिये कौन रहा इस बोर्ड का टॉपर ..

पटना 31 मार्च 2022। बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

(10th BIHAR BOARD RESULT)जारी हो गया है। ये पहला मौका है जब बिहार में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जनवरी में ही जारी हो रहा है। इससे पहले ये अप्रैल में जारी होता था। परीक्षा में कुल 1611099 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें 820179 छात्र व 790920 छात्राएं थीं। इनमें से कुल 1286971 स्टूडेंट्स पास हुए। पास होने वालों में 678110 छात्र व 608861 छात्राएं रहीं।424597 स्टूडेंट को फर्स्ट डिविजन प्राप्त हुई है। 510411 सेकेंड डिविजन और 347637 स्टूडेंट्स थर्ड डिवजिन से पास हुए हैं।टॉप 10 में 39 विद्यार्थी शामिल हैं। टॉप 5 में 8 छात्र हैं। टॉप 10 में 47 छात्र हैं। इससे पहले BSEB Bihar Board 10th Result 2022 का परिणाम 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे जारी होने वाला था, लेकिन समय को बढ़ा कर 3 बजे कर दिया गया। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

दाउदनगर की रमायनी रॉय ने टॉप किया है। औरंगाबाद की रमायनी पटेल हाईस्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में 487 अंक (97.4 प्रतिशत) अंक हासिल किए। नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक कुमार दूसरे स्थान पर रहे। इन दोनों के 486 मार्क्स रहे। इसके बाद तीसरे स्थान पर औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी हैं। प्रज्ञा ने 485 अंक हासिल किए।चौथे स्थान पर 484 अंकों के साथ निर्जला कुमार रहीं जो पटना महादेव हाईस्कूल की छात्रा हैं। इसके बाद 5वें स्थान तीन स्टूडेंट्स हैं। भोजपुर सर्वोदय हाईस्कूल के अनुराग कुमार, उत्क्रमित एमएस मिर्जागंज अलीगंज जमुई के सुसेन कुमार और केरई उच्च माध्यमिक विद्यालय के निखिल कुमार ने 5वां स्थान हासिल किया। तीनों के 483 मार्क्स आए हैं।

Back to top button