शिक्षक/कर्मचारी

प्रमोशन में जशपुर फिसड्डी : सहायक शिक्षक फेडरेशन ने खोला मोर्चा… 3 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम…अगर नहीं हुई लिस्ट जारी, तो…


जशपुर 1 नवंबर 2022। … पहले सीनियरिटी लिस्ट निकालने में लेटलतीफी ….और अब प्रमोशन लिस्ट में देरी…पदोन्नति में फिसड्डी जशपुर के सहायक शिक्षकों के सब्र अब टूटता जा रहा है। सहायक शिक्षक फेडरेशन जशपुर की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी, बैठक में विभाग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। साथ ही जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने अधिकारियों की मंशा पर सवाल खड़े किये। जिला जशपुर में सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष व सभी ब्लॉक अध्यक्षों का वर्चुअल बैठक हुई।

सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया में लेटलतीफी पर संगठन ने नाराजगी जताते हुए निर्णय लिया कि पदोन्नति प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता के साथ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पदोन्नति हेतु जारी दिशा-निर्देशों का संपूर्ण पालन किया जाए। पदोन्नति में डीपीआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का किसी प्रकार का उलंघन किया जाता है तो सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई जशपुर द्वारा खुलकर विरोध किया जाएगा।प्रधान पाठक पद पर शीघ्र पदोन्नति हेतु संगठन के द्वारा जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को 3 नवम्बर 2022 को ज्ञापन सौपने निर्णय लिया गया।

ज्ञापन सौपने के पश्चात भी अगर पदोन्नति में पदस्थापना आदेश जारी करने में लेटलतीफी होता है तो आंदोलन के राह पर चलने के लिये मजबूर होंगे। जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने 3 नवम्बर को ज्ञापन कार्यक्रम में सर्व ब्लॉक अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी सहित सन्गठन के पूर्व जिला पदाधिकारीयों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया है। वर्चुअल बैठक में जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक अध्यक्ष पुरेन्द्र यादव, कांसाबेल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर यादव, कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष भरत कुमार यादव, दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष सचिन महतो, मनोरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र राम सिंह, जशपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय बेक, फरसाबहार ब्लॉक अध्यक्ष नरेश यादव पत्थलगांव ब्लॉक अध्यक्ष श्री यशवंत यादव।

Back to top button