बिग ब्रेकिंग

17 की मौत: लैंडस्लाइड के कारण 17 लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रधानमंत्री ने जताया दुख….

नई दिल्ली 17 सितंबर 2022 : पश्चिम नेपाल में भारी बारिश के चलते अछाम जिले के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ। इसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राहत बचाव का कार्य अभी भी जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। यहां लगातार बारिश के कारण बिजली गुल है। सड़कें टूट गई हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

नेपाल में भूस्खलन ने कहर बरपाया है। भूस्खलन के चलते 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लापता हैं।इससे मृतकों के आंकड़े भी बढ़ सकते हैं। भूस्खलन लगातार बारिश के चलते हुए। नेपाल के अछाम जिले में भूस्खलन के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और पांच लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। एक स्थानीय अधिकारी ने ये जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश के कारण रात भर भूस्खलन हुआ, जिससे जिले के तीन अलग-अलग हिस्सों में घर बह गए। उन्होंने कहा, “बचाव दल ने 17 लोगों के शव बरामद किए हैं और 11 घायलों को घटनास्थल से बचाया है।” “पांच लोग अब भी लापता हैं लापता लोगों की तलाश जारी है।” यह देखते हुए कि बचाव अभियान के लिए सेना और पुलिस को जुटाया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें पड़ोसी प्रांत में इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

Back to top button