बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

कई स्कूली बच्चे घायल: स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से भरी ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, गृह मंत्री पहुंचे अस्पताल, कुछ बच्चों की गंभीर हालत

दुर्गा 22 अगस्त 2023। स्कूली बच्चों से ई रिक्शा पलट गयी। घटना में 9 स्कूली बच्चे जख्मी हो गये। घटना के बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अस्पताल पहुंचे और बच्चों और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्री ने डाक्टरों को बच्चों के बेहतर इलाज का भी निर्देश दिया। घटना दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे ई रिक्शा से स्कूल आ रहे थे। इसी दौरान उनकी ई रिक्शा पलट गयी। घटना में ई रिक्शा में सवाल 9 बच्चे घायल हो गये। घायल बच्चों को उपचार के लिए दुर्ग जिला चिकित्सालय में लाया गया है। जहां डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें भी आयी है।

घटना के बाद अंडा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Back to top button