बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

2 की मौत: बिगड़े मौसम ने ली दो की जान, SECL कर्मी सहित दो की मौत, एक बाल-बाल बचा

रायगढ़ 28 मई 2023। नौतपा में बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच रायगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। मछली मार रहे युवकों की ट्यूब बीच डैम में पलट गयी। हादसे में एक युवक डैम में डूब गया है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र के जामबहार का है।

जानकारी के मुताबिक ट्यूब पर चढ़कर दो दोस्त संदीप लकड़ा और रोशन मिंज डैम में मछली मारने गया था। इस दौरान तेज हवाएं शुरू हो गयी और फिर आंधी-तूफान के बीच ट्यूब डैम में पलट गयी। ट्यूब पलटने पर रोशन किसी तरह बाहर आ गया परंतु संदीप अभी भी लापता है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के जाम बहार की ये घटना है। सूचना पर पुलिस गोताखोर टीम के साथ खोज बीन में लगी है।

गाज गिरने से SECL कर्मचारी की मौत

पिछले दो दिनों से बदले मौसम ने खूब तबाही मचायी है। मनेन्द्रगढ़ में गाज गिरने से 57 वर्षीय SECL कर्मचारी की मौत हो गयी। घटना के वक्त मृतक मनेन्द्रगढ़ से रामनगर घर का राशन ले कर जा था। मृतक का नाम राजीव कुमार बताया जा रहा है।

घर लौटने के दौरान अचानक मौसम बिगड़ गयी। तेज बारिश और हवाएं चलने लगी। बारिश से बचने के लिए राजीव रास्ते पर पेड़ के नीचे खड़े हो गये। इसी दौरान पेड़ पर ही अचानक गाज गिर गयी। जानकारी के मुताबिक मृतक राजीव मध्य प्रदेश के रामनगर का रहने वाला था। मृतक एस.ई.सी.एल में कालरी कर्मचारी था। खोंगापानी पुलिस चौकी के घुटरीटोला की घटना बतायी जा रही है।

Back to top button