हेडलाइन

आकाश शर्मा बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष… इंडियन यूथ कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति पत्र देखिये ..

रायपुर 26 अक्टूबर 2022। आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष बन गये हैं। आज IYC की तरफ से नियुक्ति के संदर्भ में आदेश जारी कर दिया गया है। इंडियन यूथ कांग्रेस की तरफ से नियुक्ति पत्र में आकाश शर्मा को शुभकामना देते हुए सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के नेतृत्व में बेहतर काम करने और कांग्रेस को मजबूत करने को कहा है। आ

आपको बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को हुए वोटों की गिनती में आकाश शर्मा ने मोनू अवस्थी को 3,86000 वोटों से हराया था। आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले दिनों प्रदेश भर में चुनाव हुए थे, जिसके बाद 1 अक्टूबर को काउंटिंग हुई। काउंटिंग में आकाश शर्मा ने करीब 4 लाख के अंतर से जीत दर्ज की। ये जीत यूथ कांग्रेस के लिहाज से रिकार्ड है, इससे पहले ये रिकार्ड हरियाणा के अध्यक्ष के नाम पर था जिन्होंने दो लाख वोट से जीते थे।

Back to top button