बिग ब्रेकिंग

25 की मौत : कोयला खदान में हुआ ब्लास्ट, घटना में 25 मजदूरों की मौत, दर्जनों मजदूर खदान में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तुर्की 15 अक्टूबर 2022 : उत्तरी तुर्की में शुक्रवार को एक कोयला खदान में ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। धमाका इतना भयंकर था कि इस घटना मे 25 लोगों की मौत हो गई है। धमाके के बाद दर्जनों खनिक उसमें फंस गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अब भी कुल 49 लोग फंसे हुए हैं। इसी के साथ दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तरी तुर्की में एक कोयला खदान के अंदर धमाका में 25 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि बचाव दल खदान के अंदर फंसे दर्जनों अन्य लोगों को सतह पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरी बार्टिन प्रांत के अमासरा में खदान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 11 लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज जारी है। विस्फोट के समय करीब 110 लोग खदान में काम कर रहे थे। इनमें से अधिकांश 300 मीटर की गहराई में मौजूद थे। उन्होंने बचाव कार्य से जुड़े कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री फातीह डोनमेज ने घटना के तार खदान में मिलने वाली ज्वलनशील गैस से जोड़े हैं। उनका कहना है कि शुरुआती आकलन से संकेत मिले हैं कि यह धमाका संभावित रूप से फायरडैंप की वजह से हुआ।

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विस्फोट के वजह का पता लगाने क लिए जांच की जाएगी। फिलहाल, घटना के असली कारण का पता नहीं लगाया जा सका है। राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन भी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि जनहानि आगे नहीं बढ़ेगी, खदान में काम करने वाले हमारे कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा और हम इस ओर सारे प्रयास कर रहे हैं।’

कोयला खदान में धमाके कारणों को लेकर देश के ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज ने आशंका जाहिर की है कि यह धमाका खदान में मौजूद मीथेन गैस के कारण हुआ है। आधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खदान के भीतर फिलहाल आग नहीं लगी हुई है। साथ ही अंदर मौजूद वेंटिलेशन सिस्टम भी ठीक से काम कर रहे हैं। डोनमेज ने बताया कि, धमाके के बाद खदान आंशिक रूप से ढह गई थी। बार्टिन गवर्नर के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विस्फोट शुक्रवार शाम करीब छह बजे खदान के गेट से 300 मीटर की गहराई में हुआ है। यह खदान राज्य के स्वामित्व वाली तुर्की हार्ड कोल एंटरप्राइजेज की है।

Back to top button