ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

कलेक्टर-SSP के साथ रायपुर प्रशासन-पुलिस की टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात… दीपावली की दी बधाई…

रायपुर, 22 अक्टूबर 2022। आज से देश भर में दिवाली की धूम शुरू हो गयी है। धनतेरस के त्योहार के साथ ही अगले दो दिनों तक दिवाली की खुमारी छायी रहेगी। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम की तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं दी। धनतेरस पर मुख्यमंत्री से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने भी उन्हें भी दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी की कुशलक्षेम की कामना की। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर एन.आर. साहू, विजेंद्र बहादुर एवं बी.सी. साहू और ज्वाइंट कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, सिमी नाहिद, निधि साहू एवं रुचि शर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

वहीं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी सभी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी और सभी की कुशलक्षेम की कामना की। इस अवसर पर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी, नगर निरीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Back to top button