हेडलाइन

CG NEWS – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा फैसला : खुलेंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श कालेज….

रायपुर 18 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ में अब इंग्लिश मीडियम स्कूल की तर्ज पर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कालेज भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बाबत निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अब जल्द ही छत्तीसगढ़ में इंग्लिश मीडियम कालेज को शुरू करने की दिशा में पहल कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य में ही अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में चरणबद्ध रूप से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय शुरू होंगे। प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे। आगामी तीन साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज शुरू होंगे।

वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है। महानगरों में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर बड़ा आर्थिक बोझ पढ़ता है। जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

Back to top button